Uttarakhand: बिना बोर्ड सहमति पास सभी टेंडर होंगे निरस्त, मंत्री कैड़ा के सख्त आदेश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लेकब्रिज ठेके को लेकर हुए भारी हंगामे पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लेकब्रिज का ठेका बोर्ड में सर्वसम्मति से पास नहीं हुआ है, तो उसे तुरंत निरस्त किया जाएगा।

शहरी विकास मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि बोर्ड की सहमति के बिना जारी किए गए सभी टेंडर तत्काल प्रभाव से रद्द होंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रस्ताव या टेंडर को मंजूरी देने के लिए बोर्ड में पक्ष और विपक्ष दोनों की सहमति होना अनिवार्य है। बिना नियमानुसार प्रक्रिया पूरी किए जारी किए गए टेंडरों को किसी भी हाल में मान्य नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: निवेश सूचकांक 2026: पर्वतीय राज्यों में पहला, देश में 11वां

पालिका बोर्ड बैठक के दौरान हुए हंगामे और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि बैठक में लगे आरोप-प्रत्यारोप और वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए पीसीएस (PCS) स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की निष्पक्ष रिपोर्ट सौंपेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के हर जिले में खुलेंगी नई क्रेडिट सोसाइटियां, मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान

पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राजनीतिक स्थिति पर भी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 70 में से 56 से 57 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी।

इसके साथ ही मंत्री ने वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले भव्य अर्धकुंभ मेले की प्रशासनिक तैयारियों का ब्यौरा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि अर्धकुंभ को दिव्य और अलौकिक बनाने के लिए बुनियादी ढांचे का काम तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  Rishikesh Four Lane Project: CM धामी ने जनता की चिंता को लिया सिर माथे, पेड़ कटान हुआ स्थगित

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार में नए स्नान घाटों का निर्माण, पुराने घाटों का जीर्णोद्धार और विशाल पार्किंग व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन सभी विकास कार्यों की शासन स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि समय पर तैयारियां पूरी की जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad