Uttarakhand Crime News: चौदहा बीघा में चेकिंग के दौरान 5 पेटी अवैध शराब समेत धराया तस्कर, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

टिहरी। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के अंतर्गत चौदहा बीघा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, आज शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर चलाई गई चेकिंग के दौरान आबकारी टीम ने पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कुमाऊं में दूषित पानी से मौतों के बाद सरकार का बड़ा कदम, हल्द्वानी में खुलेगी वाटर टेस्टिंग लैब

आबकारी निरीक्षक समरबीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम चौदहा बीघा क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त रामवीर सिंह (पुत्र कुंदन सिंह, निवासी स्वर्गाश्रम जोंक, जनपद पौड़ी गढ़वाल) को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

अवैध शराब की बरामदगी के बाद आबकारी टीम ने अभियुक्त रामवीर सिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  खुलासा: नियंत्रण से बाहर हुए 700 से ज्यादा एआई एजेंट, 100 से अधिक संगठनों के सिस्टम में लगाई सेंध

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुनिकीरेती और आसपास के पर्यटन व धार्मिक क्षेत्रों में अवैध मदिरा की तस्करी, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए इस तरह का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  मोदी और धामी की नीतियों से उत्तराखंड में बनेगी सरकार की हैट्रिक- बीजेपी का मेगा प्लान

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक समरबीर सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवानंद वेदवाल, प्रधान आबकारी सिपाही आनंद गुनसोला, आशीष नेगी, श्रवण कुमार और आबकारी सिपाही आजाद सिंह प्रमुख रूप से तैनात रहे।