गदरपुर विधायक अरविंद पांडे से मिलने उनके आवास पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, सियासी हलचल तेज

ख़बर शेयर करें

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी सोमवार को गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के गुलरभोज स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायक अरविंद पांडे के साथ बंद कमरे में लगभग सवा घंटे तक लंबी बातचीत की। इस मुलाकात को विधायक अरविंद पांडे ने केवल एक औपचारिक और शिष्टाचार भेंट करार दिया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, सीएम धामी ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस मीटिंग के कई मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से विधायक अरविंद पांडे अपने बयानों के कारण काफी चर्चाओं और सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके चलते इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोमवार दोपहर करीब दो बजे सांसद अनिल बलूनी विधायक अरविंद पांडे के घर पहुंचे, वहां पहुंचने पर विधायक पांडे ने पुष्पगुच्छ देकर बेहद गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। घर के भीतर मुख्य चर्चा शुरू होने से पहले सांसद बलूनी ने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगभग आधे घंटे तक एक संक्षिप्त बैठक की, जिसमें स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : मतदाता सूची के SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला, पूछा- क्या घुसपैठियों को मिलना चाहिए वोट?

कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ही वह विधायक पांडे के साथ बंद कमरे में अकेले वार्ता करने बैठे। इस अनौपचारिक माहौल के दौरान एक पारिवारिक दृश्य भी देखने को मिला, जब ऊधमसिंह नगर जिले के गुलरभोज में सोमवार को सांसद अनिल बलूनी ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के नाती को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया।