Uttarakhand Election 2027: रुद्रपुर में खरगे का 2027 का शंखना; कहा- ‘गुटबाजी छोड़ सड़क पर उतरें’

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को रुद्रपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक में आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतिक तैयारी का आगाज कर दिया। करीब चार घंटे चली इस मैराथन समीक्षा बैठक में खरगे ने पार्टी नेताओं को महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और अग्निवीर योजना जैसे जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने के निर्देश दिए।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों, विधायकों और जिलाध्यक्षों से संगठन का सीधा फीडबैक लिया। खरगे ने स्पष्ट किया कि आगामी 2027 के चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अगले छह महीनों तक विधानसभा स्तर पर लगातार जनता के बीच रहकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना होगा।

यह भी पढ़ें -  दून में हाईप्रोफाइल ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश: 4.5 लाख की MDMA के साथ B.Tech-BCA के 6 छात्र गिरफ्तार

खरगे ने सत्तारूढ़ दल पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियां अब जनता के सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा से डरने के बजाय डटकर मुकाबला करें, क्योंकि देश और प्रदेश में अब राजनीतिक माहौल बदल रहा है और जनता उम्मीद से कांग्रेस की ओर देख रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सियासत: पहले सियासी संग्राम, फिर आंसुओं की धार… राजनीति का नया वेरिएंट ‘रोना’ हुआ लॉन्च !

संगठन के भीतर अनुशासन पर सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं को गुटबाजी और आपसी मतभेदों से पूरी तरह दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर तक एकजुटता अनिवार्य है और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर उन्हें चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका देनी होगी।

यह भी पढ़ें -  किच्छा मतगणना स्थल बना रणक्षेत्र, स्ट्रांग रूम के बाहर भिड़े विधायक तिलकराज बेहड़ और राजेश शुक्ला के समर्थक, पुलिस ने चलाईं लाठियां

बैठक के दौरान चुनाव में टिकट वितरण से जुड़ी संभावित चुनौतियों पर भी मंथन किया गया। मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश नेताओं को आश्वस्त किया कि 2027 की चुनावी लड़ाई को मजबूती से जीतने के लिए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व राज्य संगठन को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।