सितारगंज में महाराणा प्रताप जयंती की धूम: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वीर शिरोमणि को किया नमन

ख़बर शेयर करें

स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी उन्हे याद किया गया । उधमसिंहनगर के सितारगंज में महाराणा प्रताप अग्रसेन ट्रस्ट ने महाराणा प्रताप की जंयती धूमधाम से मनाई। इस पावन मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कौशल विकास, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 और शिक्षकों के वेतन के लिए खुले सरकारी खजाने! CM धामी ने दी करोड़ों की वित्तीय मंजूरी

सौरभ ने महाराणा प्रताप को वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया और महाराणा प्रताप के आदर्श और त्याग को याद किया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 1.5 लाख कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश: अब तैनाती वाले जिले में आश्रित परिजन नहीं चला सकेंगे बीमा एजेंसी

इस मौके पर उन्होने कहा ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। सौरभ ने जनता से गजारिश करते हुए कहा, हम सभी का कर्तव्य है कि, महाराणा प्रताप जी के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहें।

यह भी पढ़ें -  चकराता वायरल ऑडियो पर धामी का ‘एक्शन मोड’! पीड़ित परिवार को CM का फोन, SSP को सख्त कार्रवाई के निर्देश….