देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 17 सितंबर को देहरादून जिले के कालसी स्थित हरिपुर में ₹752 लाख की लागत से नवनिर्मित ‘माँ यमुना जी स्नान घाट’ का भव्य लोकार्पण करेंगे। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक घाट के चालू होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और पछुवादून-जौनसार बावर आने वाले धार्मिक पर्यटकों को स्वच्छ व सुरक्षित स्नान सुविधाएं मिलेंगी।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह लोकार्पण समारोह 17 सितंबर की शाम 5 बजे कालसी क्षेत्र के ऐतिहासिक हरिपुर में संपन्न होगा। एमडीडीए द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी प्रशासनिक और ढांचागत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर प्राधिकरण ने सभी मीडियाकर्मियों और आम जनता को लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक आमंत्रण भेजा है।

