Uttarakhand: 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ 2026! DM ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में 1 सितंबर से ‘खेल महाकुंभ 2026- मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाले इस बड़े खेल उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि बीते सालों में शानदार प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण खिलाड़ियों को तराशकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि दूरदराज के क्षेत्रों से अधिकाधिक बालक-बालिकाएं इसमें हिस्सा ले सकें। आयोजन के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विशेष समितियों का गठन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: निजी विश्वविद्यालयों को राज्यपाल के निर्देश-'सिर्फ डिग्रियां न बांटें, युवाओं को बनाएं AI सक्षम

खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत 1 से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर, 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा स्तर, 21 से 30 सितंबर तक संसदीय क्षेत्र स्तर और 1 अक्टूबर से अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में खिलाड़ी ‘क्यूआर कोड’ या ‘खेलुओके’ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, साथ ही पंचायत भवन, शिक्षण संस्थानों, नगर निकायों, तहसील, ब्लॉक व जिला युवा कल्याण कार्यालयों में ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की सुविधा भी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: ऐराड़ी गांव की 112 नाली जमीन डील में रेरा जांच, ADM कमेटी गठित

प्रतियोगिता में खो-खो, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और शतरंज जैसी खेल विधाएं शामिल हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे के अनुसार विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट के साथ नगद इनाम मिलेगा, जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम को ₹300, द्वितीय को ₹200 व तृतीय को ₹150; विधानसभा स्तर पर प्रथम को ₹500, द्वितीय को ₹400 व तृतीय को ₹300 इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: हर बुखार मरीज की होगी डेंगू जांच, दून-कोरोनेशन समेत 6 अस्पताल बने सेंटिनल सर्विलांस सेंटर

वहीं संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम को ₹800, द्वितीय को ₹600 व तृतीय को ₹400 की राशि दी जाएगी, वहीं समीक्षा बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा और ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि खेल महाकुंभ से राज्य के ग्रामीण युवाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने का ऐतिहासिक अवसर मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad