उत्तराखंड में आफत की बारिश: 116 मुख्य रास्ते बंद, भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह पटरी से उतार दिया है। बारिश के कारण राज्यभर में कुल 116 मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पहाड़ों पर लगातार हो रहे भूस्खलन और मलबे के कारण उत्तरकाशी जिले में सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जहां 21 मुख्य मार्ग बंद रहे। इसके अलावा राजधानी देहरादून में 18, चमोली में 16 और पिथौरागढ़ में 14 संपर्क मार्ग मलबा आने से पूरी तरह ठप हो गए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी ने खटीमा में 'नगर वन ऑक्सीजन पार्क' का किया लोकार्पण, कीं कई बड़ी घोषणाएं

अन्य प्रभावित जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में चार, बागेश्वर में छह और पौड़ी में छह सड़कें बंद रहीं। वहीं नैनीताल, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में सात-सात मुख्य रास्तों पर आवागमन बाधित रहा, जिससे दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए CM धामी ने दी 63 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। हरिद्वार के खानपुर में सर्वाधिक 127.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई।

इसके अलावा रुड़की में 108 मिलीमीटर और पर्वतीय क्षेत्र चकराता में 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी रास्तों पर पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति पर बरसे CM धामी, पूछा-"मौलाना की धमकी और जेहादी नारों पर क्यों साधी है चुप्पी ?"

सड़कों पर मलबा आने से जगह-जगह वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ रास्ते खोलने में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad