श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: भक्तिमय माहौल में CM धामी ने युवाओं से की सनातन संस्कृति से जुड़ने की अपील

ख़बर शेयर करें

देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देहरादून की पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शिरकत कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लिया और पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराएं युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करती हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड फार्मासिस्टों की 5 सूत्रीय मांगों पर सरकार की बैठक, 391 पदों का मुद्दा उठा
May be an image of dancing

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में दिया गया उनका कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  CM धामी की पहल लाई रंग: चंपावत में खुलेगा ECHS टाइप-डी पॉलीक्लिनिक, मिलेगा बेहतर इलाज
May be an image of one or more people, crowd and text that says "1B Chi 弱 Ex"

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विचार हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की राह दिखाते हैं। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय धुनों और जयकारों से गूंजता रहा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: हरीश रावत का भाजपा पर तंज, बोले-'अपनी अशुद्ध मानसिकता को धोए पार्टी'

आयोजन में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राज्य की मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित शासन और पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad