ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) राजीव सिंह रघुवंशी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ताजबर सिंह जग्गी को औषधि नियंत्रण और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया.यह सम्मान मुंबई में आयोजित ‘राष्ट्रीय औषधि नियामक सम्मेलन 2026’ के दौरान प्रदान किया गया. DCGI रघुवंशी ने कहा कि राज्यों के FDA अधिकारी ग्राउंड लेवल पर दवाओं की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में रीढ़ हैं।
ताजबर सिंह जग्गी ने उत्तराखंड में नकली दवाओं पर रोक, मेडिकल स्टोर निरीक्षण और जनजागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है. अपर आयुक्त जग्गी के नेतृत्व में पिछले एक साल में उत्तराखंड में 200 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई हुई. नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया. साथ ही फूड सेफ्टी अभियान के तहत पहाड़ी जिलों में 5000 से ज्यादा नमूने लिए गए।
‘ईट राइट इंडिया’ अभियान को भी राज्य में गति मिली.सम्मान मिलने पर जग्गी ने कहा कि ‘यह पूरी उत्तराखंड FDA टीम की मेहनत का सम्मान है. DCGI के मार्गदर्शन में हम दवा और भोजन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं’.सम्मेलन में देशभर के ड्रग कंट्रोलर और FDA अधिकारी मौजूद रहे. दवाओं की ट्रेसबिलिटी, ऑनलाइन फार्मेसी रेगुलेशन पर भी चर्चा हुई।

