दुग्ध दिवस पर सीएम और दुग्धविकास मंत्री ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

दुनिया भर में आज विश्व दुग्ध दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी और सूबे के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी प्रदशवासियों को दुग्ध दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड की जिसमें लिखा गया है कि,”आप सभी को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दूध न केवल हमारे पोषण और स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारी सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा दुग्ध व्यवसाय को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।“

यह भी पढ़ें -  10वीं पास की नौकरी के लिए B.Tech, M.Sc और आचार्यों की लाइन! पौड़ी होमगार्ड भर्ती में डिग्रियां देख अफसर भी हैरान

वहीं प्रदेश के दुग्धविकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी फेसबुक वॉल पर पोस्ट अपलोड करते हुए राज्य के दुग्ध उत्पादको की मेहनत को सलाम किया है। दुग्धविकास मंत्री ने लिखा है,”दूध केवल आहार नहीं, किसान की मेहनत और समृद्धि की पहचान है। विश्व दुग्ध दिवस पर दुग्ध उत्पादकों, गौपालकों और हर उस हाथ को नमन, जो हमें पोषण और प्रगति की राह दिखाता है।“