रुड़की में मनचलों की भरे बाजार धुनाई : महिला से छेड़छाड़ करनी पड़ी भारी

ख़बर शेयर करें

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में शनिवार रात उस वक्त हंगामा हो गया,जब आइसक्रीम खाने आई एक महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों मनचलों को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने दोनों मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने पर की मांग पर अड़े कांग्रेसी नेता

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ एक युवक की पिटाई कर रही है, जबकि दूसरा युवक लोगों की पकड़ से छूटकर भागने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वहीं पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है, और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।