हल्द्वानी में एडीजी वी. मुरुगेशन की बड़ी बैठक: अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज मंगलवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में एडीजी ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए सख्त निर्देश दिए कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें -  उपराष्ट्रपति का देहरादून दौरा: पुलिस हाई अलर्ट पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने विशेष रूप से साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर साइबर अपराधों की रोकथाम की जाए तथा युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता और कार्रवाई दोनों स्तरों पर काम किया जाए। वहीं, चर्चित सुखवंत मामले पर उन्होंने बताया कि एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा और सुविधा में कोई कसर न रहे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Ad