शनिवार को सूबे के पूर्वमुख्यमंत्री हरीश रावत को ईडी दफ्तर तलब किया गया. हरीश रावत अकेले गए हालांकि जब उनके समर्थकों को पता चला तो धीरे-धीरे प्रवर्तन निदेशालय के देहरादून कार्यालय में हरदा के चाहने वालों की भीड़ लगने लगी। हरदा ने ईडी दफ्तर जाते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया में अपलोड किया और आने के बाद का भी। आते हुए मीडिया ने पूछा तो हरीश रावत ने कह दिया ईडी के दफ्तर का बुलावा नहीं था। हरदा ने सत्ता पर तंज कसा और कहा ये उनका बुलावा था उनके अहंकार का बुलावा था, चुनाव की उनकी चिंताएं बुला रही थी। इसके अलावा और भी बाते उन्होने मीडिया को कही और उसका अपडेट सोशल मीडिया मे अपलोड किया। आप भी नीचे पढ़िए क्या लिखा था हरीश रावत ने अपनी फेसबुक वाल पर –


