देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, 24 साल के युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या की दो सनसनीखेज वारदातों से पूरा इलाका दहल उठा है। शनिवार रात सहसपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास स्थित भुड्डी गांव में एक और दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें -  CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान: PM मोदी के विजन से देश के 'अंतिम गांव' अब बने भारत के 'प्रथम गांव'

यहां रहने वाले 24 वर्षीय युवा वकील सोहेल पुत्र अब्दुल की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के वक्त सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे, जबकि उनके पिता अब्दुल इस समय हज यात्रा पर गए हुए हैं।

अचानक हुई इस फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते, तब तक शातिर हत्यारे वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो चुके थे। इस जघन्य हत्याकांड से गुस्साए और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय निवासियों ने मृतक वकील का शव सड़क पर रखकर जोरदार चक्काजाम कर दिया।

यह भी पढ़ें -  दून-यमुनोत्री नेशनल हाईवे होगा डबल लेन: केंद्र ने भूमि अधिग्रहण को दी अंतिम मंजूरी, सफर होगा आसान

रात करीब डेढ़ बजे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम स्थिति को संभालने और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी रही। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना ने दून पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ना पर लगेगा तगड़ा झटका, भारी जुर्माने के प्रस्ताव को वित्त विभाग की हरी झंडी
Ad Ad Ad