मसूरी पहुंचे भाजपा नेता नितिन नवीन: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

ख़बर शेयर करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के प्रथम मसूरी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मसूरी में आयोजित एक विशेष संगठनात्मक बैठक के दौरान नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति, जनसंपर्क अभियान तथा जनता के रुझान को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया। हालांकि, इस महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: 'युवा संकल्प दिवस' पर पहुंचे सीएम धामी, जन्मदिन पर युवाओं से मांगा 'तीन संकल्पों का गुलदस्ता'

बैठक में कार्यकर्ताओं ने मसूरी के विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं की जानकारी साझा की। नितिन नवीन ने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों और सांगठनिक गतिविधियों की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें -  किशाऊ बांध परियोजना: 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता आज, अमित शाह और सीएम धामी रहेंगे मौजूद

उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर पर जाकर पार्टी को और अधिक मजबूत करें ताकि आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने आगामी 2027 के चुनाव अभियान के दौरान नितिन नवीन को पुनः मसूरी आने का सादर आग्रह भी किया।