खबर का असर: दून में अवैध नंबर प्लेट बनाने वाले गिरोह पर RTO ने कसा शिकंजा, AN एंटरप्राइजेज सील

ख़बर शेयर करें

देहरादून। पीछले अंक में समाचार फॉर यू ने सरकारी टैक्सी वाहनों पर पीले रंग की नंबर प्लेट की बजाय सफेद रंग की नंबर प्लेट लगाए जाने के बारे में प्रकाशित किया था, जिस पर आज परिवहन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) बनाने वाले एक केंद्र का भंडाफोड़ किया है। चूंकि आरटीओ संदीप सैनी ने पहले ही स्पष्ट किया था कि मोटर अधिनिय एक्ट की इस प्रकार से धज्जियां उड़ाने का अधिकार किसी भी व्यक्ति को नहीं है, लिहाजा आरटीओ संदीप सैनी के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों ने सिल्वर सिटी और आरटीओ कार्यालय के पास स्थित विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  सरकारी स्कूलों में सन्नाटा, प्राइवेट में डाका, 4745 प्रवक्ताओं के पद खाली और सिस्टम खामोश’

इस दौरान ‘एएन एंटरप्राइजेज’ नामक संस्थान में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस और दस्तावेजों के धड़ल्ले से नंबर प्लेट बनाई जा रही थीं। खास बात यह है कि इस स्थान पर मुख्यालय द्वारा किसी अन्य कंपनी को लाइसेंस दिया गया था, लेकिन काम कोई और ही कर रहा था। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यालय को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज

फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेजों की कमी पर सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान टीम को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले, जिसमें एक ऐसी नंबर प्लेट भी बरामद हुई जिसका नंबर किसी अन्य वाहन पर पंजीकृत था और उसका लेजर नंबर भी मेल नहीं खा रहा था। मौके पर मौजूद कर्मचारी न तो कोई ऑनलाइन रिकॉर्ड दिखा सका और न ही प्लेट बनाने से संबंधित कोई आधिकारिक कागजात पेश कर पाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास और किरण रिजिजू की बैठक, 17 नई विकास योजनाएं प्रस्तावित

इस गंभीर लापरवाही और धोखाधड़ी को देखते हुए एआरटीओ प्रशासन ने विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है और साफ किया है कि यदि अनियमितताएं पुष्ट होती हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आरटीओ संदीप सैनी ने चेतावनी दी है कि शहर में अवैध तरीके से नंबर प्लेट बनाने वाले अन्य संस्थानों के विरुद्ध भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और परिवहन नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भी बिना किसी नर्मी के भारी जुर्माने के साथ कठोर कार्रवाही करी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad