आईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने दिए व्यवस्था सुधारने को लेकर सख्त निर्देश…

ख़बर शेयर करें

आईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था एवं सत्यापन की कार्यवाही को लेकर कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एंटी न्यूसेंस स्कॉट के अभियान के तहत अब तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा की। दिनांक 24 मई से आज तक की गयी गयी कार्यवाही की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश भी जारी किए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Politics: लिफाफों ने बढ़ाई सियासी गर्मी! रक्षाबंधन कार्यक्रम को चुनावी तैयारी से जोड़कर चर्चा तेज

1- सड़कों पर अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे यदि कोई अतिक्रमणकारी बार-बार समझाने के बाद भी अनुपालन नहीं कर रहा है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत किए जाए।

2- पुलिस लाईन, नगर निगम आदि से अतिरिक्त जेसीबी व क्रेन उपलब्ध कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाया जायेगा

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 2 महीने से अटका 5,800 रोडवेज कर्मचारियों का वेतन, 5 करोड़ रुपये जारी

3-सड़कों पर सफेद रेखा से पार्क की जा रही गाड़ियाँ, अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। फुटपाथ पर लगाये जा रहे अवैध फड़-ठेली, अतिक्रमण को हटाया जाए।

4-सड़को पर दुकान आदि द्वारा अवैध रूप से स्थाई किए गए साईन बोर्ड आदि से यातायात बाधित हो रहा है जिन्हें एन्टी न्यूसेंस स्कॉट द्वारा हटाए जायेगा व आवश्यक वैधानी कार्यवाही/चालानी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें -  मंच 'शुद्धिकरण' पर भड़की कांग्रेस: प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन में ज्ञापन सौंपेगा 17 सदस्यीय कांग्रेस दल

5- जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा भी समय-समय पर अभियान की समीक्षा की जाए।

6- अभियान 24 मई 2023 से लगातार जारी है, अब तक की कार्रवाई संतोषजनक रही है किंतु अभी और अधिक सुधार की आवश्यकता है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad