करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: महिला कर्मचारियों को मिलेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों व दफ्तरों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेश की सभी महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गैर-कानूनी धार्मिक शिक्षा दी तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना, संस्थान होगा सील

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह निर्णय राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लिया गया है। शासन के इस फैसले से पूरे राज्य की महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि उन्हें त्योहार की तैयारियों और व्रत के लिए अलग से छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी। 29 अक्टूबर यानी करवा चौथ के दिन को पूरे राज्य के सरकारी व अर्द्ध-सरकारी दफ्तरों में महिला कर्मियों की छुट्टी रहेगी। यह नियम राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों पर समान रूप से प्रभावी होगा।