बीमारी के नाम पर ट्रांसफर मांगा तो मिलेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति! स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने गंभीर बीमारी के आधार पर ट्रांसफर मांगने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि कोई डॉक्टर या कर्मचारी वास्तव में कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित है, तो उसके लिए सुचारू रूप से काम करना संभव नहीं होगा और ऐसी स्थिति में उसे मनचाही जगह ट्रांसफर देने के बजाय अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जो कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार है, वह आखिर अपनी ड्यूटी कैसे पूरी कर सकता है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री ने एक ऐसे डॉक्टर के ट्रांसफर आवेदन की जांच के आदेश दिए हैं, जिसने अपने प्रार्थना पत्र में करीब दस गंभीर बीमारियों का हवाला दिया है। उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश दिया है कि बीमारी के आधार पर आने वाले ऐसे सभी आवेदनों की गहनता से जांच की जाए और रिपोर्ट आने के बाद ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के बड़े 800 करोड़ चिटफंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, मुंबई से दबोचे गए दो और मुख्य आरोपी

दून में अटैचमेंट की तैयारी और मंत्री का रुख

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों की कड़े नियमों से बचने के लिए कुछ कर्मचारियों ने अब नया रास्ता निकाला है और वे वापस दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने की जुगत में लग गए हैं, जिसके लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से फाइल भी चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के रिमखिम और बाड़ाहोती में जल्द बनेंगे सीमा दर्शन केंद्र, सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा

इससे पहले, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ा कदम उठाते हुए विभाग के अधिकांश कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेजों के अटैचमेंट से हटाकर वापस मूल स्वास्थ्य विभाग में भेज दिया था, लेकिन अब प्रदेश में नए मंत्री के आते ही कर्मचारी दोबारा अपनी पुरानी व्यवस्था का जुगाड़ बैठाने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ग्रीन सेस नियम में बदलाव की तैयारी, केवल EV वाहनों को मिलेगी छूट

हालांकि, इस पूरे मामले पर वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि उन्हें अभी तक इस तरह के किसी भी नए अटैचमेंट प्रकरण की आधिकारिक जानकारी नहीं है, और वे जल्द ही इस पूरे संदर्भ में संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad