झंडा बाजार में किशोरी से दुष्कर्म के बाद भारी तनाव; सड़कों पर उतरी भीड़, पुलिस बल तैनात

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के झंडा बाजार स्थित मालीयान मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां एक 17 वर्षीय किशोर दानिश खान पर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें -  अब गांवों में भी बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी कफ सिरप, बिना लाइसेंस बेचना हुआ बैन

इस शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासियों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। भीड़ का आरोप यह भी है कि आरोपी का परिवार इलाके में अपनी दुकान का नाम बदलकर एक हिंदू नाम से कारोबार चला रहा था, जिससे लोगों की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट बैठक में 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर

क्षेत्र में घर के भीतर आगजनी की आशंका को देखते हुए स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच चुके हैं और आक्रोशित भीड़ को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन हालात पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ हाईवे पर टला बड़ा हादसा: बस के ब्रेक हुए फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 32 यात्रियों की जान
Ad Ad Ad