हरबर्टपुर में MDDA ने जेसीबी से ध्वस्त की 15 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र से अवैध संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरबर्टपुर क्षेत्र में बुधवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 15 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

यह सख्त एक्शन प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत लिया गया है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का काम रमेश रावत और प्रदीप नाम के व्यक्तियों द्वारा कराया जा रहा था, जिसकी गोपनीय शिकायत सीधे एसडीएम विनोद कुमार को मिली थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा मौका! 2027-28 तक 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को भेजने का रखा लक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल एमडीडीए को दंडात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा, जिसके बाद एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के कड़े निर्देशों पर सहायक अभियंता शशांक सक्सेना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -  अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी का तीखा हमला, बोले- 'सार्वजनिक रूप से मांगें माफी'

एमडीडीए की इस टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार: देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में बस सेवाएं ठप, हजारों यात्री परेशान

इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से एक महत्वपूर्ण अपील की है कि किसी भी धोखाधड़ी या नुकसान से बचने के लिए जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता, रेरा पंजीकरण और सभी जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की कानूनी या आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।