Skip to content
  • Monday, October 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Policy
  • Terms
Samachar4u-logo

Samachar4u

Latest Uttarakhand News in Hindi

  • होम
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
    • गढ़वाल
  • जनपद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • देश
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • आबकारी
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • अन्य
    • शासन
    • तबादला
    • पर्यटन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार कुंभ-2027: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम गीत
उत्तराखंड कुंभ 2027 हरिद्वार

हरिद्वार कुंभ-2027: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम गीत

12 Oct, 2026
Samachar4u Desk
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम गीत का औपचारिक लोकार्पण किया है। इस डिजिटल पहल के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने और श्रद्धालुओं को प्रामाणिक जानकारियां उपलब्ध कराने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने इन तीनों माध्यमों का शुभारंभ करते हुए कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति का विराट उत्सव है। राज्य सरकार कुंभ 2027 के दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुगम आयोजन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: समूह 'ग' में अग्निवीरों की सीधी भर्ती को हरी झंडी, जानें सभी फैसले

हरिद्वार कुंभ-2027 का नया आधिकारिक लोगो शहर की धार्मिक महत्ता और मां गंगा के प्रति अगाध आस्था को समर्पित है। इसमें मां गंगा, हर की पैड़ी, धनुष पुल, सूर्योदय की दिव्य छटा, शिव प्रतिमा, त्रिशूल-डमरू तथा मनसा देवी और चंडी देवी की पहाड़ियों को खूबसूरती से उकेरा गया है।

इस भव्य लोगो को तैयार करने के लिए मेला प्रशासन ने राज्यभर से डिजाइन आमंत्रित किए थे, जिनमें से विकासनगर (जगजीतपुर, हरिद्वार) निवासी मधु शर्मा द्वारा प्रस्तुत मौलिक डिजाइन का चयन कर उसे अंतिम रूप दिया गया। इस लोगो का उपयोग कुंभ के सभी सरकारी प्रचार माध्यमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 137 करोड़ के ई-चालान न भरने वालों पर बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा, सख्त हुआ विभाग

आयोजन की प्रामाणिक जानकारियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट(https://haridwarkumbh.uk.gov.in) भी लॉन्च की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से देश और विदेशों में रहने वाले करोड़ों श्रद्धालु कुंभ से जुड़ी तैयारियों, स्नान की तिथियों और नागरिक सुविधाओं की सटीक जानकारी एक ही क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुंभ मेला-2027 का आधिकारिक थीम गीत रहा। ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’ पंक्तियों से शुरू होने वाले इस भक्तिमय गीत की रचना, गायन और संगीत हरिद्वार के स्थानीय गायक राघव राजा ने किया है, जो पूरे आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा और जन-आस्था का संचार करेगा।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक करें

👉 इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 X (ट्विटर) पर फॉलो करें

Tags: Haridwar Kumbh 2027, Haridwar Kumbh Anthem, Kumbh Logo Website, Madhu Sharma Kumbh Logo, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand news

Post navigation

देहरादून: मोथोरोवाला से 4 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Latest News

उत्तराखंड जागरुकता देहरादून

देहरादून जिला कारागार में क्लाउड-9 सैलून के सहयोग से महिला बंदियों ने सीखा ब्यूटी और ग्रूमिंग का हुनर

12 Oct, 2026
Samachar4u Desk
उत्तराखंड राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना

12 Oct, 2026
Samachar4u Desk
उत्तराखंड कुंभ 2027 हरिद्वार

हरिद्वार कुंभ-2027: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम गीत

12 Oct, 2026
Samachar4u Desk
अपराध उत्तराखंड देहरादून

देहरादून: मोथोरोवाला से 4 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

12 Oct, 2026
Samachar4u Desk
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव

12 Oct, 2026
Samachar4u Desk

Connect With Us (हमसे जुड़ें)

Samachar4u-logo

Samachar4u उत्तराखंड तथा देश विदेश की ताज़ा खबरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है जो ख़बरों की उचित समीक्षा करने के उपरांत ही जन जन तक प्रसारित करने का प्रयासबद्ध है। अपने विचार अथवा ख़बरों को हमारे इस पोर्टल के माध्यम से प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें!

Recent Posts

  • देहरादून जिला कारागार में क्लाउड-9 सैलून के सहयोग से महिला बंदियों ने सीखा ब्यूटी और ग्रूमिंग का हुनर
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना
  • हरिद्वार कुंभ-2027: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम गीत

Author

Founder – Aarti Varma
Website – www.samachar4u.com
Email – [email protected]
Phone – +91 95571 21559

Quick Links

  • About
  • Contact
  • Policy
  • Terms
© 2026, Samachar4u Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik