हरिद्वार कांवड़ मेला 2026: 4.5 करोड़ श्रद्धालुओं का अनुमान; 32 मेडिकल पोस्ट और 40 एंबुलेंस तैनात

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार, इस बार कांवड़ मेले में लगभग 4 से 4.5 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 20 तारीख से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होने लगे हैं। पंचक समाप्त होते ही कांवड़ियों की भीड़ में अचानक बड़ा उछाल आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बावजूद कांवड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। कांवड़ पटरी मार्ग समेत आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल बिठाकर सुरक्षा तंत्र को बेहद मजबूत किया गया है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासनिक टीमें लगातार मुस्तैद हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बागेश्वर के कपकोट में बाइक पर गिरा पेड़, युवक घायल, पिंडर घाटी मार्ग बंद

करोड़ों श्रद्धालुओं की सेहत और इमरजेंसी मेडिकल सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष खाका तैयार किया है। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि यात्रा मार्ग पर 32 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई हैं, जिनमें 27 सरकारी और 5 निजी रिलीफ पोस्ट शामिल हैं। श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 400 से अधिक डॉक्टर, पैरामेडिकल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 40 से 50 एंबुलेंस और 108 आपातकालीन सेवा को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: शिक्षकों के तबादलों पर फंसा पेच, मेडिकल सर्टिफिकेट और डेडलाइन से परेशानी

कांवड़ियों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के मुताबिक, 15 तारीख से ही 4 विशेष टीमें कांवड़ मार्ग के होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर रही हैं। अब तक खाद्य पदार्थों के 40 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Haridwar: मिल्क पाउडर और फॉरेन फैट से बन रहा था नकली पनीर, डेयरी पर छापा

विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, त्वरित स्वास्थ्य सुविधा और शुद्ध खान-पान सुनिश्चित करने पर पूरा फोकस किया है। पंचक के बाद बढ़ने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर काम कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad