कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने की हाईलेवल समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने आगामी कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। इस बड़े फैसले का सीधा असर कांवड़ यात्रा में आने वाले देश भर के लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर पड़ेगा।

कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने एक बड़ा और आकर्षक निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम उत्तराखंड की ‘अतिथि देवो भवः’ की गौरवशाली परंपरा और शिवभक्तों के प्रति राज्य सरकार के सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार इस मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -  WhatsApp Username फीचर पर केंद्र सरकार की रोक; मेटा को कड़ा नोटिस

चार पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर बनेगी साझा रणनीति

करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के प्रशासन के साथ प्रभावी और निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए। इन पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर एक साझा सुरक्षा और यातायात रणनीति बनाई जाएगी, ताकि अंतरराज्यीय सीमाओं पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस में 4600 ग्रेड पे विवाद: 13 जुलाई को मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन

मूलभूत सुविधाएं और स्वच्छता रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रभारी मंत्री ने कांवड़ मार्गों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कांवड़ पटरी और प्रमुख मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल और आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था और विश्राम स्थलों का निर्माण समय से पहले पूरा करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई ढिलाई बर्दाश्त न करके सख्त रुख अख्तियार करने कि निर्देश दिए गए हैं।

यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन और सुरक्षा का होगा ‘मॉक ड्रिल’

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बैठक में कहा कि सभी विभाग अपनी तैयारियों को शीघ्र अंतिम रूप देकर यातायात प्रबंधन, पार्किंग और रूट डायवर्जन योजना का समय रहते एक ‘ड्राई रन’ कर लें, ताकि वास्तविक समय पर कमियों को तुरंत सुधारा जा सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में वोटर लिस्ट सुधार अभियान तेज, 8.39 लाख 'अनकलेक्टेड' वोटर्स के घर-घर जाकर होगा सत्यापन

प्रशासनिक तैयारियों का ब्योरा देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने में जुटे हैं। वहीं, SSP नवनीत सिंह भुल्लर और पुलिस अधीक्षक निशा यादव ने संवेदनशील स्थलों की निगरानी, सीसीटीवी सुरक्षा, पार्किंग स्थलों और पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ किए जा रहे सुरक्षा तालमेल की पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad