हरिद्वार में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, होमगार्ड जवान के खिलाफ FIR दर्ज

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात एक महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ और बदसलूकी के आरोप में वाचक कार्यालय के होमगार्ड जवान कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर सिडकुल थाना पुलिस ने मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

महिला कांस्टेबल के अनुसार, आरोपी होमगार्ड कुलदीप उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी लगातार सिपाही का पीछा करता था और वाट्सएप पर अनुचित संदेश भेजकर उस पर दबाव बनाने की कोशिश करता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -  टिहरी पुलिस डेढ माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई किसने की सेंदुल गांव में मैठाणी परिवार के घर चोरी

तहरीर के मुताबिक, 22 सितंबर को महिला सिपाही सरकारी काम से जिलाधिकारी कार्यालय स्थित डाकघर गई हुई थी। आरोपी होमगार्ड पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया और डाकघर के भीतर महिला कांस्टेबल का हाथ पकड़कर उसके साथ बदसलूकी की।

यह भी पढ़ें -  'भाजपा के झूठे आरोपों ने फिर मैदान में उतारा, भ्रष्टाचार का कलंक मिटाकर ही राजनीति से लूंगा विदा'- हरीश रावत

घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कुलदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। घटना से जुड़े साक्ष्यों और वाट्सएप संदेशों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।