हल्द्वानी RTO दफ्तर में सनसनी: पटल परिवर्तन से नाराज प्रशासनिक अधिकारी ने चलाई गोली, मची भगदड़

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से गोली चला दी। पटल परिवर्तन की नाराजगी के चलते हुई इस गोलीबारी में गोली अलमारी को चीरते हुए फाइलों में जा धंसी। घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी दीपा जोशी की तहरीर पर आरोपी अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना मंगलवार दोपहर की है, जब RTO दफ्तर में रोजमर्रा की तरह कर्मचारियों और आम जनता की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के कक्ष से अचानक गोली चलने की जोरदार आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: MDDA की सख्त कार्रवाई, नक्शे के विपरीत निर्माण कराने पर सील हुई बहुमंजिला इमारत

गनीमत यह रही कि गोली किसी कर्मचारी या फरियादी को नहीं लगी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, पिस्टल से निकली गोली सीधे लोहे की अलमारी को पार करती हुई सरकारी फाइलों के बंडल में जा घुसी। गोली के प्रभाव से अलमारी क्षतिग्रस्त हो गई और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी फट गए।

यह भी पढ़ें -  दून में कांग्रेस का प्रचंड प्रदर्शन: खरगे के 'शुद्धिकरण' और राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ सचिवालय घेराव

घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी अपनी पिस्टल लेकर दफ्तर से फरार हो गया। RTO कार्यालय में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की और अलमारी से गोली का खोखा व साक्ष्य कब्जे में लिए।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी हाल ही में हुए पटल परिवर्तन से काफी क्षुब्ध चल रहे थे। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि इसी नाराजगी और तनाव में आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। गोली चलाने के बाद आरोपी अधिकारी का लाइसेंसी हथियार लेकर भाग जाना मामले को और गंभीर बनाता है।

यह भी पढ़ें -  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लहराया विशाल तिरंगा, CM धामी ने अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी दीपा जोशी की तहरीर पर आरोपी अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad