Chamoli News: गोपेश्वर में भालू का आतंक, जान बचाने को भागी दो महिलाएं 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं

ख़बर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में भालू के आतंक से एक खौफनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार को पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत नैल के सिदेली तोक में घास काट रही दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला करने की कोशिश की। भालू के पीछा करने पर घबराकर भाग रही दोनों महिलाएं अनियंत्रित होकर चट्टान से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत, बोले- 'CM धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव'

मिली जानकारी के मुताबिक, सिदेली तोक निवासी दोनों महिलाएं शुक्रवार को मवेशियों के लिए घास लेने गांव के पास ही पहाड़ी इलाके में गई थीं। जब वे काम कर रही थीं, तभी झाड़ियों से निकलकर भालू अचानक उनके सामने आ गया। भालू को देखकर घबराई महिलाओं ने अपनी जान बचाने के लिए गांव की तरफ भागना शुरू किया।

महिलाओं को भागते देख भालू भी उनके पीछे दौड़ पड़ा। भागने की हड़बड़ी और घबराहट में दोनों महिलाओं का पैर चट्टान से फिसल गया और वे लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। खाई में गिरने से दोनों के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड और हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल,कंपनियों के सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायल महिलाओं को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: CM धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता पत्र, बोले- 'आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जुड़ेगा बच्चों का भविष्य'

इस वारदात के बाद से पोखरी और गोपेश्वर के आसपास के इलाकों में भालू की मौजूदगी को लेकर दहशत फैली हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad