बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी: 14 मई को देहरादून में लगेगा नौकरी का मेला

ख़बर शेयर करें

देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास अभिकरण-सेंटर फॉर एडवांस्ड लर्निंग इन कंप्यूटिंग (ITDA-CALC) द्वारा 14 मई 2026 को IRDT ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेले में कई कंपनियां हिस्सा लेंगी और काबिल बेरोजगारों को नौकरी के लिए चुनेंगी। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। रोजगार मेला ITDA-CALC और दूसरे मान्यता प्राप्त संस्थानो से उत्तीर्ण सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री धारक छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की EV की रफ्तार हुई धीमी, ई-चार्जिंग की किल्लत ने 29वें पायदान पर धकेला

मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से सीधे जोड़कर रोजगार के अवसर अवसर मुहैय्या कराना है.जिसके लिए सुबह साढ़े नौ बजे देहरादून के सर्वे चौक में मौजूद IRDT ऑडिटोरियम पहुंचन होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बनी फिल्म मेकर्स की पहली पसंद, 5 साल में हुआ ₹1,759 करोड़ का कारोबार

रोजगार मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा की प्रतियों और पहचान पत्र के साथ हाजिर होना होगा। जहां दस्तावेजों की जांच के बाद बेरोजगारों का इंट्रव्यू होगा।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: CM धामी ने किया ₹7.23 करोड़ की गौशाला का लोकार्पण, दी ₹108 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

जहां कंपनियां अपने लिए काबिल नौजवनो को परखेगी और संस्थान में नौकरी का मौका देंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।