धराली को सामुदायिक भवन और एप्पल स्टोर की सौगात: CM धामी ने किया उद्धाटन

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में स्थानीय लोगों के पुनर्वास और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ‘हिमालयन पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान’ द्वारा निर्मित एक सामुदायिक भवन, दो एप्पल स्टोर और एक एप्पल ग्रेडिंग सेंटर का रिबन काटकर विधिवत लोकार्पण किया। यह कदम आपदा झेल चुके परिवारों को फिर से मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत, बोले- 'CM धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव'

आपदा प्रभावित क्षेत्र में आजीविका को मजबूती

धराली क्षेत्र में पिछले समय में आई आपदा के बाद से लोग आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जाड़ी संस्थान ने विषम परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों की सेवा कर एक मिसाल पेश की है। ये नए केंद्र न केवल लोगों को तात्कालिक राहत देंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा कर उनकी आजीविका को एक स्थायी आधार भी प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर शिकंजा,रुद्रपुर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर जड़ा ताला

एप्पल स्टोर और ग्रेडिंग सेंटर से किसानों को लाभ

लोकार्पण कार्यक्रम में विशेष रूप से एप्पल स्टोर और ग्रेडिंग सेंटर पर जोर दिया गया। इनके माध्यम से क्षेत्र के सेब उत्पादकों को अपने फल की गुणवत्ता सुधारने और उन्हें उचित बाजार दिलाने में मदद मिलेगी। जाड़ी संस्थान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि संस्थान द्वारा ‘धराली आजीविका पुनर्स्थापना मिशन’ चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों के जरिए आपदा प्रभावित परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र का आर्थिक पुनर्निर्माण तेजी से हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Dehradun: CM धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता पत्र, बोले- 'आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जुड़ेगा बच्चों का भविष्य'
Ad Ad Ad