गायक मासूम शर्मा को अंतिम नोटिस,28 अप्रैल बाद हर हाल में दून पुलिस के सामने होंगे पेश

ख़बर शेयर करें

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने के आरोपी हरियाणवी गायक मासूम शर्मा फिलहाल पुलिस की पूछताछ से बच रहे हैं। पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने के बावजूद वे खुद पेश नहीं हुए, बल्कि उनकी जगह उनके भाई और वकील ने देहरादून पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया। गायक की ओर से उनके व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला देते हुए मोहलत मांगी गई है। अब मासूम शर्मा को 28 अप्रैल के बाद एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पुलिस के सामने पेश होना होगा।

यह भी पढ़ें -  मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का सुप्रीम कोर्ट में ऐलान - महिलाओं को मस्जिद में नमाज की पूरी आजादी!

क्या है पूरा मामला?

बीते दिनों डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में प्रस्तुति के दौरान मासूम शर्मा पर हजारों छात्र-छात्राओं और महिलाओं की मौजूदगी में मंच से मां-बहन की गालियां देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस घटना के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई और पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए दून तलब किया था।

यह भी पढ़ें -  श्रीनगर में गैस सिलेंडर की किल्लत का कहर, तनाव में एजेंसी प्रबंधक ने कांच से काटा हाथ

पुलिस की सख्त हिदायत

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, गायक के प्रतिनिधिमंडल ने बताया है कि मासूम शर्मा 28 अप्रैल तक पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नया नोटिस रिसीव कराया है, जिसमें सख्त हिदायत दी गई है कि उन्हें इस महीने के अंत तक जांच में शामिल होना ही होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज; आज से शुरू होगी मकानों की गिनती


ADVERTISEMENTS Ad