सूबे के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों की तादाद लगातार घट रही है। तो वहीं मिड डे मील में गड़बड़ियों की खबर भी सामने आ रही हैं। वित्तीय अनियमितताओं से लेकर खाद्यन्न वितरण तक शक के घेरे में हैं। लिहाजा सूबे के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मिली सूचनाओं पर नजरें तिरछी कर, जांच के आदेश दिए हैं।
कहा जा रहा है कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिली तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि शिक्षामंत्री को हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल जिले में रामनगर और हल्द्वानी तो देहरादून, सहसपुर, विकासनगर,डोईवाला.रायपुर और पौड़ी जिले में कोटद्वार में हेराफेरी की शिकायतें मिली हैं।
जिनमें छात्र संख्या कम होने के बावजूद ज्यादा राशन की डिलीवरी अंकित होना बताया गया है। बहरहाल जांच के आदेश दे दिए गए हैं रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई बात भी की गई है। कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

