नरेंद्रनगर निकाय चुनाव से पहले आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 पेटी अंग्रेजी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

आज जिला आबकारी अधिकारी टिहरी गढ़वाल के कुशल निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी निरीक्षक समरबीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा नरेंद्रनगर-रानीपोखरी बायपास रोड पर ग्राम डागर से करीब 2 किलोमीटर दूर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान एक संदिग्ध UK 07X 8935 नबंर की सेंट्रो कार को रोककर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें -  Dehradun News: दीपेन्द्र चौधरी ने संभाली सेवा का अधिकार आयोग की कमान, मुख्य सचिव ने दिलाई शपथ

वाहन के भीतर से केवल उत्तराखंड राज्य में बिक्री के लिए वैध मैकडॉवल व्हिस्की अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां बरामद की गईं, जिसे आगामी नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर चुनाव में बांटने और तस्करी करने के इरादे से ले जाया जा रहा था। आबकारी टीम ने मौके से तस्करी में संलिप्त अभियुक्त अनिल सिंह निवासी कांडा, नरेंद्र नगर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: नैनीताल जिले में भारी बारिश से 47 सड़कें बंद, कैंची धाम में उफान पर शिप्रा नदी

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक देवानंद वेदवाल, प्रधान आबकारी सिपाही आनंद गुनसोला, आशीष नेगी, श्रवण कुमार और आबकारी सिपाही आजाद सिंह शामिल रहे; विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और तस्करी को रोकने के लिए ऐसे सख्त प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर शिकंजा,रुद्रपुर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर जड़ा ताला
Ad Ad Ad