उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल डा.ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को लेंगे पद की शपथ

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को अपने पद की शपथ लेंगे। कल 11 बजे उन्हें उत्तराखंड राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उत्तराखंड राजभवन से लेकर हाईकोर्ट ने इसकी तैयारी कर दी हैं।उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। डा बिसेन मौजूदा गवर्नर रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगें। गौरतलब हैं कि डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नवें राज्यपाल बनेंगे।

यह भी पढ़ें -  "गोलू महाराज की कसम खाकर कहें…": पति गिरधारी लाल साहू का वायरल वीडियो, रेखा आर्य पर लगाए गंभीर आरोप

डाक्टर ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता हैं । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव से ताल्लुक रखने वाले डॉ. बिसेन भाजपा के बेहद अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। राजनीति से पहले वो आयुर्वेदिक चिकित्सक और कृषि विशेषज्ञ के तौर पर मशहूर रहे हैं।

डॉक्टर बिसेन 1990, 1993, 1998 और 2003 में बरघाट से विधायक चुने गए। मध्यप्रदेश सरकार में साल 2003 से 2005 तक कैबिनेट मंत्री के तौर पर, परिवहन, स्कूल शिक्षा जैसे अहम विभाग संभाले। वहीं 2011-13 तक MP के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे। जबकि साल 2019 में बालाघाट लोकसभा से भारी बहुमत से जीतकर 17वीं लोकसभा में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  ...तो डेढ दिन का ही होगा, गैरसैंण विधानसभा सत्र !

डॉ. बिसेन की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सीएम ने कहा कि उनके लंबे प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ देवभूमि को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन में राज्य विकास के नए आयाम गढ़ेगा। गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर 2021 को पदभार संभाला था और 18 अक्टूबर तक 5 साल 1 महीना 3 दिन के साथ वो उत्तराखंड में सबसे लंबे समय तक रहने वाले राज्यपाल का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बेस कैंप के लिए मुनस्यारी से रवाना हुआ 14 सदस्यीय दल, 5400 मीटर की ऊंचाई तक करेंगे ट्रैकिंग