ट्रैफिक लाइट चौराहों पर दून नगर निगम का प्लान देगा राहत ! कैसे पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

मुमकिन है कि, आनेवाले कुछ दिनों में आपको देहरादून के ट्रैफिक लाइट चौराहों पर पानी की हल्की फुहार आपके सुकून पहुंचाए और चिलचिलाती गरमी से राहत दे। फिर आपको चौक-चौराहो पर रुकना बुरा न लगे। दरअसल उत्तराखंड अलग राज्य बनने के बाद देहरादून के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन इस साल तो हद ही हो गई है, सूर्य देव कुछ ज्यादा ही तपिश बरसा रहे हैं। जिसके चलते आम मुसाफिर गरमी से बेहाल है।

यह भी पढ़ें -  Champawat: 50 लाख की ब्लड कंपोनेंट यूनिट का लोकार्पण, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सबसे ज्यादा दिक्कत तो ट्रैफिक कंट्रोल वाले चौक चौराहों पर हो रही है, जहां यातायात को पटरी पर लाने के लिए मुसाफिरों को इंतजार करना पड़ता है। जहां चिलचिलाती गरमी में इतजार करना कोढ़ में खाज से कम नहीं लगता। ऐसे में मुसाफिर और यातायात पुलिस को राहत देने के लिए देहरादून नगर निगम ने एक प्लान बनाया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: मियांवाला में बना 'जल-सृष्टि पार्क', 8.63 करोड़ से हुआ उपेक्षित जलस्रोत का कायाकल्प

नगर निगम देहरादून ऐसे चौक-चौराहों पर ग्रीन नेट और पानी की हल्की फुहार का इंतजाम करने वाला है। इससे जहां दूनवासियों को धूल-धुंए से राहत मिलेगी वहीं चौराहों पर कड़ी धूप में इंतजार का इम्तिहान देना भी बुरा नहीं लगेगा।

खबर है कि नगर निगम ने स्प्रै सिस्टम और ग्रीन नेट के इंतजाम की कवायद शुरू कर दी है। बहरहाल देखना ये दिलचस्प होगा कि नगर निगम अपने प्लान को अमली जामा पहननाने में कितना वक्त लेता है। नगर निगम को फुर्ती दिखानी होगी कहीं ऐसा न हो कि सामान खरीदने की फाइल टेबिल –टू -टेबिल सरकती रहें और धूमधड़ाका मचाता हुआ मानसून आ जाए।फिर असली बारिश की फुहार के बजाए स्प्रै वाली नकली बारिश में भीगना कोई पसंद नहीं करेगा।