गन्ना किसानों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला: 4 सहकारी चीनी मिलों के लिए 81.47 करोड़ का बजट जारी

ख़बर शेयर करें

गन्ना किसानों को बकाया भुगतान को लेकर धामी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने चार सहकारी चीनी मिलों को गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान के लिए 81.47 करोड़ रुपये की धनराशि जारी ही नहीं की बल्कि बजट भी जारी कर दिया है। जल्द ही गन्ना किसानों को उनका बकाया भुगतान सीधे खाते में मिल जाएगा।

शासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि चीनी मिलें इस धनराशि का उपयोग सिर्फ किसानों के गन्ना बकाया भुगतान के लिए ही कर पाएंगी। मिल प्रबंधन इस राशि को वेतन, बिजली बिल या अन्य किसी मद में डायवर्ट नहीं कर पाएगा। शासन ने सभी जिला गन्ना अधिकारियों को भुगतान की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. हर सप्ताह भुगतान की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। यदि राशि का दुरुपयोग हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेश के तहत सबसे ज्यादा 26.27 करोड़ रुपये डोईवाला चीनी मिल को मिलेगाष उसके बाद बाजपुर चीनी मिल को 26.17 करोड़, किच्छा मिल को 20.52 करोड़ और नादेही चीनी मिल को 8.51 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। कुल मिला कर धामी सरकार ने 81.47 करोड़ रुपये जारी किए हैं। तय है कि इस रकम से उन हजारों गन्ना किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा जो लंबे समय से गन्ना भुगतान की राह देख रहे थे।

यह भी पढ़ें -  मसूरी पहुंचे भाजपा नेता नितिन नवीन: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पेराई सत्र 2024-25 के दौरान चारों सहकारी चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये की देनदारी हो गई थी। मिलें गन्ना किसानों को उनके गन्ने का बकाया भुगतान नहीं चुका पा रही थी। जबकि बाजपुर, किच्छा, नादेही और डोईवाला क्षेत्र के गन्ना किसान लगातार भुगतान की मांग कर रहे थे।

गन्ना भुगतान को लेकर परेशान किसानों ने अपने संगठनों के बैनर तले कई बार धरना-प्रदर्शन किया था। अलाम ये था कि कई गन्ना किसान भुगतान न होने के चलते अगली फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे थे और घर खर्च चलाने में भी दिक्कतों का सामना कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल को ₹110 करोड़ की सौगात: CM धामी ने किया आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण

बहरहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के हालात को समझते हुए अधिकारियों को जल्द भुगतान के निर्देश दिए थे।
उधर सूबे को पशुपालन, कौशल विकास और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गन्ना किसानो के अटके भुगतान के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का शुक्रिया अदा किया है। सौरभ बहुगुणा ने सोशलमीडिया में अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए राज्य के गन्ना किसानों से संवाद बनाया है। सौरभ ने पोस्ट में लिखा है-

मेरे प्रिय किसान भाइयों, आप सबको राम-राम,
आपकी खुशहाली और आपके हक का पैसा समय पर आपके हाथों में पहुंचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और इसी संकल्प को निभाते हुए आज मुझे आपको एक बहुत बड़ी खुशखबरी देने का अवसर मिला है। हमारी सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए कुल ₹81.47 करोड़ की भारी राशि को आज स्वीकृति मिल गई है। यह पैसा सीधे हमारे उन किसान परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाएगा जो रात-दिन खेतों में पसीना बहाते हैं। इस राशि में से बाजपुर चीनी मिल के हमारे भाइयों के लिए ₹26.17 करोड़, डोईवाला चीनी मिल के लिए ₹26.27 करोड़, किच्छा चीनी मिल के लिए ₹20.52 करोड़ और नादेही चीनी मिल के बकाया भुगतान के लिए ₹8.51 करोड़ की व्यवस्था तुरंत कर दी गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार का यह फैसला साफ दिखाता है कि हमारे लिए किसान का हित सबसे ऊपर है। उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। यह धनराशि सीधे आपके खातों तक पहुंचेगी ताकि आपके घरों में बरकत और खुशहाली का माहौल बना रहे।