उत्तराखंड में राशन कार्ड के नियम हुए बेहद सख्त, बिना OTP और E-KYC के नहीं होगा कोई काम

ख़बर शेयर करें

सरकारी सस्ते गल्ले का राशन असली जरूरतमंद तक पहुंचे और तिड़मबाज गरीब-गुरबों के हक पर डाका न डाल सकें इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर दी है। उत्तराखंड में राशनकार्ड बनाना अब आसान नहीं है। फर्जीवाड़ा पर लगाम कसने के इरादे से सूबे के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपने मानको को सख्त कर दिया है।

राशन कार्ड से जुड़ी हर प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। ऐसे में अब बिना ओटीपी और ईकेवाईसी के बिना राशन कार्ड से जुड़े कोई भी काम नहीं हो पाएंगे। आपको स्थानांतरण करवाना हो,या राशन कार्ड में नई यूनिट जोड़ने हों या हटाने हों हर चीज के लिए ओटीपी की दरकार रहेगी। ओटीपी और ई-केवाईसी के बिना राशन कार्ड से जुड़ा कोई भी काम पूरा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -  राजाजी नेशनल पार्क में हाथी सफारी बनी राजस्व का जरिया, 2026 में हुई बंपर कमाई

वहीं आय निर्धारण के लिए शपथ पत्र अब मान्य नहीं होगा, बल्कि सक्षम प्राधिकारी का प्रमाणित आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल कर दिया है। नए नियमों के तहत सभी कार्ड आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लिंक किए गए हैं।

ऐसे में कोई भी बदलाव करने के लिए आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे वेरिफाई करने के बाद ही राशन कार्ड मे बदलाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ई-केवाईसी अब हर आवेदक के लिए जरूरी कर दी गई है। बिना ई-केवाईसी के नया राशन कार्ड नहीं बनेगा और न ही पुराने कार्ड में संशोधन होगा। दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।

यह भी पढ़ें -  मसूरी पहुंचे भाजपा नेता नितिन नवीन: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

फर्जी दस्तावेजों से कार्ड बनवाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए विभाग ने सभी दस्तावेज ऑनलाइन स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। अब आवेदक को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, लेकिन हर दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

नौकरीपेशा लोगों को सैलरी स्लिप और पेंशनभोगियों को संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे, व्यवसायियों को जीएसटी रिटर्न या आयकर रिटर्न देना होगा। तब जाकर राशन कार्ड बनेगा। माना जा रहा है कि डिजिटल प्रक्रिया से डुप्लीकेसी खत्म होगी और सब्सिडी का पैसा सही लोगों तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल को ₹110 करोड़ की सौगात: CM धामी ने किया आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण

अगर आपको भी राशनकार्ड बनवाना है तो fcs.uk.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. ई-केवाईसी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की फोटो और आधार कार्ड अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट होगा. सत्यापन के बाद 30 दिन में कार्ड जारी होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad