धामी कैबिनेट ने दिया उत्तराखंड रोडवेज को बड़ा तोहफा

ख़बर शेयर करें

259 नई बसें खरीदेगा परिवहन निगम,59 दौड़ेंगी पहाड़ी रूट पर

आने वाले वक्त में उत्तराखंड मे मुसाफिरों को बसों की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। जी हां उसकी वजह है धामी कैबिनेट का फैसला जिस अमल होते ही उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में बसों की तादाद बढ़ जाएगी। फिर किसी भी मौके पर सफर के दौरान बस के लिए अफारतफरी का माहौल नहीं बनेगा। चाहे त्यौहारी सीजन हो या रोज-मर्रा का सफर।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में 'ऑपरेशन सफाई': नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 17 होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

धामी कैबिनेट के फैसले के मुताबिक सब कुछ ठीक-ठाक रहा और कोई पेंच न फंसा तो 2027 में आयोजित अर्ध कुंभ मेले और त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड परिवहन निगम में नई बसे शामिल हो जाएंगी। धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड रोडवेज के लिए 259 नई बसें खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।

परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, इन नई बसों में 200 बसें मैदानी इलाकों में मुसाफिरों को राहत देंगी और 59 बसें पहाड़ी इलाकों की सड़कों पर सफर करेंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों की तदाद 1700 के पार पहुंच जाएगी। वर्तमान में उत्तराखंड रोडवेज के पास तकरीबन साढ़े चौदह सौ बसें हैं।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस हुई खराब, तो'मित्र पुलिस' बनी सहारा!

वैसे देखा जाए तो ये प्रस्ताव जरूरी था दरअसल राज्य में कुंभ मेला, चारधाम यात्रा के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी मुसाफिर आते हैं ऐसे में हर सीजन के दौरान बसों की भारी किल्लत रहती है। वैसे भी परिवहन निगम के बेड़े में शामिल कई पुरानी बसे खटारा हो गई हैं जो आए दिन खराब होती रहती हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताई गवर्नेंस और सुरक्षा में AI की भूमिका

उम्मीद जाताई जा रही है नई बसे दिवाली से पहले सेवा देने के लिए परिवहन निगम में हाजिर हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम पहाड़ी रुट के लिए छोटी और मजबूत बस खरीदेगा ताकि पहाड़ मोड़ों पर बस आसानी से मुड़ सके और सफर सुगम रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad