Dehradun: DM से मिला नागरिक संगठन, एलिवेटेड रोड और ‘सिटी कमेटी’ की करी मांग

ख़बर शेयर करें

देहरादून में लगातार बढ़ते अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और पार्किंग के गंभीर संकट को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन ने शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं पर गहरा मंथन करते हुए समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ‘देहरादून सिटी डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन कमेटी’ गठित करने की पुरजोर पैरवी की।

बैठक के दौरान नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों की बार-बार खुदाई, ड्रेनेज व्यवस्था की कमियां, मुख्य मार्गों पर लगता लंबा जाम और पार्किंग की कमी जैसी समस्याएं अब दून वासियों की दैनिक जिंदगी को बेहद प्रभावित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: नैनीताल में 12 साल की छात्रा से छेड़छाड़,शिक्षक पर POCSO केस दर्ज

शहरी समस्याओं के व्यवस्थित निस्तारण के लिए संगठन ने जिलाधिकारी को एक सुझाव पत्र सौंपा। संगठन ने मांग की कि विकास कार्यों में लगे विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए ‘सिटी को-ऑर्डिनेशन कमेटी’ बनाई जाए और इस कमेटी का नोडल अधिकारी खुद जिलाधिकारी को नियुक्त किया जाए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: निवेश सूचकांक 2026: पर्वतीय राज्यों में पहला, देश में 11वां

बैठक में बढ़ते यातायात दबाव पर चर्चा करते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक और पार्किंग संकट के स्थायी समाधान के लिए मुख्य व्यस्त मार्गों पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  RBI का बड़ा कदम: अगले साल तक बाजार में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, महंगी पड़ रही कागजी छपाई

इस दौरान संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव प्रदीप कुकरेती, महासचिव सुशील त्यागी, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, अवधेश शर्मा और डॉ. बृजमोहन शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। संगठन ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन दून वासियों को ट्रैफिक और बदहाल व्यवस्थाओं से निजात दिलाने के लिए इन सुझावों पर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad