देहरादून में ट्रिपल अटैक: स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज, डेंगू और कोरोना का केस मिलने से हड़कंप

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संक्रामक बीमारियों ने एक साथ धावा बोल दिया है। शुक्रवार को जिले में स्वाइन फ्लू के 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि डेंगू के 3 और कोविड-19 का 1 नया मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 9 सितंबर को जांच के लिए भेजे गए 107 सैंपलों में से 24 मरीजों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। इनमें से 19 मरीज देहरादून जिले के ही निवासी हैं, जबकि 5 मरीज पड़ोसी क्षेत्रों से यहां इलाज कराने आए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: निर्विरोध चुने गए 5 जिलों के सहकारी बैंक अध्यक्षों से मिले CM धामी, दी बधाई

दून में स्वाइन फ्लू का कुल आंकड़ा अब 432 पर पहुंच गया है, जिनमें 288 स्थानीय और 144 बाहरी मरीज हैं। इस बीमारी से अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 344 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 86 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों में 234 पुरुष और 198 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज को झटका: 200 नई BS-6 बसों का टेंडर अचानक निरस्त, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू का कहर भी जारी है। शुक्रवार को 682 सैंपलों की जांच में 3 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 153 हो गई है। नए मरीजों में 1 देहरादून और 2 अन्य जिलों के हैं, जिन्हें इलाज के लिए हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  आम आदमी पर चालान, VIP पर खामोशी? उत्तराखंड परिवहन विभाग पर उठे सवाल

इसी बीच कोरोना का नया केस मिलने से चिंता और बढ़ गई है। शुक्रवार को जांचे गए 38 सैंपलों में से 1 मरीज की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। एक साथ तीन बीमारियों के केस मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में सैंपलिंग और सतर्कता बढ़ा दी है।