शास्त्री नगर दुकान के ऑक्शन से पहले कई दर्जन आवेदन, पुराने कारोबारियों को देखकर नए चेहरे भी मैदान में…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के शराब कारोबार में इन दिनों नए लोगों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दे रही है। राजधानी देहरादून की शास्त्री नगर शराब दुकान इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आई है। दुकान के ऑक्शन से पहले ही इसके लिए कई दर्जन लोगों द्वारा आवेदन किए जाने की बात सामने आ रही है। यानी दुकान का ऑक्शन अभी होना बाकी है, लेकिन कारोबार में किस्मत आजमाने वालों की कतार पहले ही लंबी हो गई है।

राजधानी देहरादून की शास्त्री नगर दुकान का ऑक्शन 3 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इससे पहले बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचने से आबकारी महकमे में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि शराब कारोबार में नए कारोबारी किस कदर रुचि दिखा रहे हैं। खास बात यह है कि अब तक शराब कारोबार में सक्रिय रहे कारोबारियों को देखकर नए लोग भी इस क्षेत्र में प्रवेश करने की इच्छा जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  वैश्विक संकट और अमेरिकी टैरिफ से उत्तराखंड का निर्यात 500 करोड़ घटा

दरअसल, उत्तराखंड आबकारी विभाग की ओर से शास्त्रीनगर मदिरा दुकान के व्यवस्थापन की प्रक्रिया को लेकर विज्ञप्ति और सामान्य निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की वेबसाइट पर दुकान के व्यवस्थापन से संबंधित नियम और निर्देश भी उपलब्ध हैं। विभाग की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आबकारी व्यवस्था में पारदर्शिता, नए उद्यमियों को अवसर और लाइसेंस प्रक्रिया को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया है। विभाग ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए हितधारकों और आम लोगों के लिए प्रक्रिया में सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात भी कहता है।

यह भी पढ़ें -  राखंड में बिजली संकट से निपटने के लिए बनेंगे 4 मेगा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, आयोग ने दी मंजूरी

इसी व्यवस्था के बीच शास्त्री नगर दुकान के लिए सामने आए आवेदनों ने शराब कारोबार की तस्वीर को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि जब पुराने कारोबारी मौजूदा व्यवस्था में कारोबार कर रहे हैं तो नए लोगों में भी इस क्षेत्र में प्रवेश करने का उत्साह पैदा होना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट की सख्त कार्रवाई: ई-चालान का भुगतान नहीं किया तो तुरंत जब्त होगी गाड़ी, राज्यों को कड़े निर्देश

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से पारदर्शी व्यवस्था के साथ कारोबार को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यही वजह है कि कारोबारी भी भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इसमें भागीदारी करना चाहते हैं। अब नजर 3 अक्टूबर के ऑक्शन पर है। शास्त्री नगर की दुकान के लिए इतने आवेदन आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसके नाम खुलता है कारोबार का नया दरवाजा।