देहरादून: 5 किलो से ज्यादा अवैध गांजे के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार, ऋषिकेश में सप्लाई की थी तैयारी

ख़बर शेयर करें

रायवाला। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रायवाला थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान खांडगांव पुलिया के पास से एक महिला समेत दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 315 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  कुंभ के वास्तविक आयोजक संत हैं,सरकार तो सिर्फ सहयोगी है- सीएम धामी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कश्यप और निशा जाटव के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी यह गांजा उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से खरीदकर लाए थे। वे इसे ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: सीएम धामी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस के पास वास्तविक मुद्दों का अभाव...'छात्रों की गूंज' को बताया 'झूठ की गूंज'

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला निशा जाटव का पति भी शातिर नशा तस्कर है। वह पूर्व में उत्तर प्रदेश के मेरठ में गांजा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 10 अवैध भट्टियां ध्वस्त

रायवाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।