Dehradun: नर्सिंग भर्ती परीक्षा 2026 रद्द करने की मांग, 3 दिन के भीतर जांच करने का अल्टीमेटम..

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला नर्सिंग ऑफिसर से शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर पीड़िता से संपर्क किया और नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2026 में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता वर्तमान में देहरादून के कैलाश अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है। उसकी पहचान 25 जून को आरोपी चारु चंद्र जोशी से ‘शादी डॉट कॉम’ के जरिए हुई थी। आरोपी ने खुद को स्वास्थ्य निदेशालय में ड्रग इंस्पेक्टर बताया और दावा किया कि उसकी विभाग में ऊंची पहुंच है, जिससे वह किसी की भी पक्की नौकरी लगवा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Nainital: महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों को 18 हजार लेकर छोड़ा, पोल खुलने पर गिरी गाज...

बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता को विश्वास में लिया और 2026 की नर्सिंग भर्ती में चयन का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग स्कैनर और खातों के जरिए पीड़िता से कुल 32 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रकम हाथ में आते ही आरोपी ने अपना फोन बंद कर पीड़िता से संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 7,184 गांवों में होगी 'WINDS' योजना की शुरुआत, बारिश का रहेगा सटीक रिकॉर्ड

ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की लोकेशन और बैंक खातों के लेन-देन को खंगाल रही है।

इस घटना के सामने आते ही विवाद गहरा गया है। गुरुवार को नर्सिंग एकता मंच और उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर 25 जुलाई को आयोजित हुई नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से तीन दिनों के भीतर मामले की एसआईटी या एसटीएफ जांच कराने की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें -  बारिश की बूंदों के साथ व्हाट्सऐप पर छुट्टी की ‘बौछार’, फर्जी आदेशों से अभिभावक परेशान…

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले ही कई अभ्यर्थियों से नौकरी के एवज में 18 लाख से 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार तीन दिनों में जांच बैठाकर परीक्षा रद्द नहीं करती है, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad