देहरादून साइबर फ्रॉड: बुजुर्ग के पेंशन खाते में बड़ी सेंध, शातिर ठगों ने योनो ऐप से उड़ाए ₹4.20 लाख

ख़बर शेयर करें

देहरादून के जीएमएस रोड शांति विहार के रहने वाले एक 72 वर्षीय बुजुर्ग केसी पांडे साइबर ठगी का शिकार हो गए। शातिर साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते में सेंध लगाकर ₹4.20 लाख की भारी-भरकम राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। दून पुलिस के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जीएमएस रोड शाखा में एक बचत खाता है, जिसमें उनकी हर महीने की पेंशन आती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नक्शा पास कराने के नियम बदले, आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल निर्माण पर पूरी तरह लगा बैन

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने हाल ही में अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया, जिससे उन्हें पता चला कि बीती 13 जून को योनो ऐप के माध्यम से उनके खाते से धोखाधड़ी करके ₹4,20,000 निकाल लिए गए हैं। अपनी मेहनत की कमाई और पेंशन खाते से अचानक इतनी बड़ी रकम गायब देखकर पीड़ित ने तुरंत पुलिस से मदद गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: निरंजनपुर मदिरा दुकान में मारपीट मामला, जांच में जुटा आबकारी और पुलिस महकमा

बसंत विहार के एसओ शैंकी कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीम इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना दर्शाती है कि डिजिटल दौर में बुजुर्गों को निशाना बनाना कितना आसान हो गया है, इसलिए बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते समय बेहद सतर्क रहने और किसी से भी अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सख्त आवश्यकता है।