Dehradun: CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर जनसमस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री के इन सख्त निर्देशों का सीधा असर राज्य के आम नागरिकों पर पड़ेगा, जिन्हें अब अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: श्रमिकों के बच्चों को फ्री कौशल विकास, CM धामी ने शुरू की योजनाएं

मुख्य सेवक सदन में आयोजित इस जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन के सिद्धांत पर काम कर रही है। जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार का पहला दायित्व है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पहाड़ों में खुलेंगे 2 आयुर्वेद कॉलेज, योग अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय और जिला स्तर की समस्याओं का तुरंत वहीं समाधान किया जाए ताकि आम जनता को बेवजह परेशान न होना पड़े।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: 24 जुलाई को देहरादून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जिन मामलों में शासन या उच्च स्तर पर फैसला होना है, उन्हें बिना किसी देरी के तुरंत संबंधित विभागों को भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनसेवा की भावना से काम करने और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad