हरिद्वार गंगा कॉरिडोर: CM धामी ने 235 करोड़ की 4 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 21 जुलाई को हरिद्वार में 235 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘हरिद्वार गंगा कॉरिडोर’ परियोजना का शिलान्यास करेंगे। उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के तहत शुरू हो रही इस योजना का सीधा असर हरिद्वार आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों पर पड़ेगा।

धार्मिक नगरी हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या और यातायात प्रबंधन को देखते हुए राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर की रूपरेखा तैयार की है। पहले चरण में प्रमुख घाटों के सौंदर्यीकरण से लेकर प्रशासनिक रास्तों को आधुनिक बनाने पर काम शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार; मुख्य सचिव ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

235 करोड़ रुपये के कुल बजट में से हरकी पैड़ी और सुभाष घाट के पुनरुद्धार पर 66.75 करोड़ रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा, जबकि हरकी पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 66.34 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के विकास और नए जन-सुविधा स्थल बनाने पर 58.34 करोड़ रुपये तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक मार्ग निर्माण पर 43.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: CM धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता पत्र, बोले- 'आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जुड़ेगा बच्चों का भविष्य'

मुख्यमंत्री धामी 21 जुलाई को इन चारों प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद हरकी पैड़ी और आसपास के इलाकों में अव्यवस्था खत्म हो और श्रद्धालुओं को एक सुगम, सुरक्षित और विश्वस्तरीय धार्मिक अनुभव मिल सके।