Dehradun News: टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून के सहारनपुर चौक में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगंबर भरत गिरी महाराज और टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव के चरणों में शीश नवाया और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि टपकेश्वर महादेव की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: नैनीताल जिले में भारी बारिश से 47 सड़कें बंद, कैंची धाम में उफान पर शिप्रा नदी

संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी एकता, आस्था और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: ग्लेशियर झीलों के अध्ययन में बीरबल साहनी के विशेषज्ञ होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का आह्वान किया।

आयोजन समिति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा से जुड़े सभी पूज्य संत-महात्माओं, टपकेश्वर सेवा दल के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव का आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी ने खटीमा में 'नगर वन ऑक्सीजन पार्क' का किया लोकार्पण, कीं कई बड़ी घोषणाएं

सहारनपुर चौक पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा के दौरान आस्था का विशाल जनसैलाब देखने को मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad