CM धामी ने दिया अफसरों को अल्टीमेटम

ख़बर शेयर करें

सूबे की धामी सरकार एक्शन मूड में है..जनता को हड़तालों से कोई दिक्कत न हो इसलिए 6 महिने के लिए राज्य में एस्मा लागू कर दिया .उधर दूसरी ओर अफसरो को सीएम हेल्पलाइन 1912 में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए अल्टीमेटम दिया है। सीएम धामी ने दो टूक कह दिया है कि जनता की शिकायतों का समाधान करना होगा..

यह भी पढ़ें -  Haridwar News: कुंभ मेला 2027 के लिए 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त राशन जारी

सीएम धामी न कहा जन शिकायतों की अर्जियां अधिकारियों की टेबल पर नहीं अटकनी चाहिए। शिकायत मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..दरअसल सीएम धामी जब सीएम हेल्पलाइन 1912 की समीक्षा कर रहे थे तो उन्हें सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल को लेकर मिली ..जिस पर सीएम धामी ने कड़ी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें -  दावा हजारों का, मैदान में खाली कुर्सियां! कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल.....?

सीएम ने पेयजल विभाग और जलजीवन मिशन के अधिकारियो को सात दिन के भीतर समुचित कर्यवाही के निर्देश दिए. सीएम धामी ने कहा, जनता को पानी, बिजली,सडक,स्वास्थ्य जैसी तकलीफों को नहीं झेलने दिया जाएगा. दिक्कतों का हर संभव निराकरण किया जाएगा और जो अधिकारी जनता को टरकाएगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कौशल विकास योजना 2.0: महिलाओं को 33% आरक्षण, 26,696 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

सीएम धामी ने 18 अप्रैल से 28 जुलाई तक सीएम हेल्पलाइन पर आई 67843 शिकायतों की समीक्षा की और अधिकारियो को समाधान के निर्देश दिए..ताकि अधिकारियों की लापरवाहियों का खामियाजा जनता को न भुगतना पड़े। इसी के साथ सीएम धामी ने अधिकारियों को हर सोमवार समाधान दिवस मनाने को भी कहा है