हरिद्वार में बच्चा चोर गैंग सक्रिय! 24 घंटे में दो मासूमों का अपहरण, CCTV में कैद हुए आरोपी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरागी कैंप से एक तीन वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यहां रहने वाले गरीब मजदूर विनोद सोलंकी और उनकी पत्नी की इकलौती तीन साल की बेटी राधिका शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक अपने घर के पास से लापता हो गई थी।

काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो व्यथित परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जब आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें एक संदिग्ध महिला और एक पुरुष मासूम राधिका को खाने-पीने की चीजों और बिस्कुट का लालच देकर अपनी गोद में ले जाते हुए साफ दिखाई दिए, जो बाद में एक टेंपो में बैठकर वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में घरेलू विवाद के बाद पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, जान लेने के बाद हो गया फरार

इस दर्दनाक घटना से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले इस आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, कनखल थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं; साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि फुटेज में दिख रहे संदिग्धों या बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में सभी अटैचमेंट होंगे रद्द, 30 जून तक मूल तैनाती पर लौटेंगे शिक्षक

मस्जिद के आंगन में से 7 माह के मासूम का अपहरण

हरिद्वार के पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में रविवार शाम एक और बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मस्जिद के आंगन में सो रहे एक सात महीने के मासूम बच्चे का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया। मूल रूप से सीतामढ़ी (बिहार) के ग्राम मुसीधा की रहने वाली और पिछले नौ महीनों से कलियर क्षेत्र में रह रही रजिया खातून अपनी माता कलसुम खातून और भाई खुशराज के साथ दरगाह में हाजिरी देने आई थी।

रविवार शाम करीब 5:30 बजे रजिया का सात माह का पुत्र मोहम्मद अली दरगाह की मस्जिद के आंगन में एक परिचित व्यक्ति के पास लेटा हुआ था, लेकिन इसी बीच उस परिचित को नींद आ गई और मौके का फायदा उठाकर एक शातिर अज्ञात चोर मासूम को उठाकर रफूचक्कर हो गया।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड केशव नेगी प्रकरण में सक्रिय हुए मुख्यमंत्री धामी, दिल्ली सीएम से की वार्ता....

इस घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत दरगाह क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति मासूम को गोद में लेकर जाते हुए कैमरे में कैद मिला है, जिसकी पहचान और बच्चे की सकुशल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad