कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की पत्नी उमा सिंह बिष्ट का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की पत्नी एवं अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और पिछले कई दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Reverse Migration Plan: CM धामी ने अधिकारियों को दिए योजनाओं को सरल बनाने के आदेश

उमा सिंह बिष्ट अल्मोड़ा की सक्रिय राजनीतिक हस्तियों में गिनी जाती थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की थीं। उनकी सादगीपूर्ण छवि और जनसेवा के कारण वह क्षेत्र की जनता में विशेष लोकप्रियता रखती थीं। राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने हमेशा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी और महिलाओं को पंचायत स्तर पर नेतृत्व देने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR: दावे और आपत्तियों के निस्तारण पर पैनी नजर, 9 IAS-PCS अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

उनके निधन की खबर मिलते ही अल्मोड़ा समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उमा सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी सेवाएं और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। सीएम धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पटेलनगर फायरिंग कांड: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 11 नामजद, 4 पहुंचे सलाखों के पीछे

उमा सिंह बिष्ट के निधन से अल्मोड़ा की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरी रिक्तता पैदा हो गई है। उनका अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad